Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Seraikela News: आदित्यपुर में कम होने लगा खरकई नदी का उफान, लेकिन अब भी खतरे के निशान से 3.60 मीटर ऊपर

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में लगातार बारिश के बीच खरकई नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि राहत की बात है कि नदी के जलस्तर में अब गिरावट दर्ज की जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष की 19 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्यपुर स्थित खरकई पुल के पास नदी का जलस्तर 132.60 मीटर दर्ज किया गया। यह स्तर खतरे के निशान 129 मीटर से 3.60 मीटर अधिक है। वहीं, खरकई नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर 139.85 मीटर बताया गया है।




गंजिया बैराज के 15 गेट खुले
इधर गालुडीह बैराज के गंजिया हिस्से में जलस्तर 136.00 मीटर दर्ज किया गया है। बढ़ते पानी की निकासी के लिए बैराज के 15 गेट पूरी तरह खोल दिए गए हैं। बैराज से करीब 2924.54 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, गंजिया बैराज के जलस्तर में भी फिलहाल गिरावट दर्ज की जा रही है।



प्रशासन ने निचले इलाकों को किया सतर्क
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। चीफ इंजीनियर कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट की प्रति जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को नदी के किनारे जाने से बचने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी गई है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !