Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Giridih News: गिरिडीह में जमुआ के चित्तरडीह में चोरों ने 3 घरों को बनाया निशाना, 1 घंटे के भीतर लाखों के समान और नकदी लेकर हुए फरार

Giridih News: गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र के चित्तरडीह गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाया. ताले तोड़कर चोर करीब दो लाख रुपये के सामान लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.


एक घंटे में तीन घरों में चोरी

बताया गया कि ननकी देवी, कंचन देवी और सुलेखा देवी के घर में चोरों ने देर रात धावा बोला. कुछ परिवार के लोग रिश्तेदार के घर गए हुए थे. वहीं, दो परिवार के सदस्य पास के घर में सो रहे थे. इसी दौरान चोरों ने करीब एक घंटे के अंदर तीनों घरों के ताले तोड़ दिए.


जेवर और नकदी समेत सामान ले गए

चोर घरों से चांदी के जेवर, सोने के कुछ आभूषण, नकदी, बर्तन, साड़ी और अन्य सामान ले गए. पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्होंने मेहनत की कमाई से ये सामान जमा किया था. बच्चों की शादी के लिए भी कुछ सामान संभालकर रखा गया था.


छह महीने बाद फिर हुई बड़ी चोरी

ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में पिछले दो साल से चोरी की घटनाएं हो रही हैं. करीब छह महीने से चोरी की घटनाएं कम हुई थीं. अब एक साथ तीन घरों में चोरी होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है. ग्रामीण पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. इलाके में जुआरियों के जमावड़े को लेकर भी ग्रामीणों में चर्चा है. हालांकि, पुलिस ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. फिलहाल पुलिस से चोरी किए गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !