Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-18

Giridih News: बाबाधाम से लौट रहे बिहार के कांवरियों की गाड़ी पुलिया के नीचे गिरी, ड्राइवर समेत 9 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

Giridih News: देवघर के बाबाधाम में जलाभिषेक करने के बाद बिहार लौट रहे कांवरियों की गाड़ी मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गई. घटना तिसरी थाना क्षेत्र के मचनियाटांड़ के पास हुई. यहां गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया के नीचे पलट गई.


ड्राइवर समेत 9 कांवरिया घायल

हादसे में ड्राइवर समेत 9 कांवरिया घायल हो गए. सभी को गंभीर चोटें आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची. एएसआई मूसा और पुलिसकर्मियों ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को पुलिस वैन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिसरी पहुंचाया गया.


स्थानीय लोगों ने की मदद

अस्पताल में डॉ. जैनेन्द्र और स्वास्थ्यकर्मी चंदन ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया. हादसे की जानकारी मिलने पर मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय समाजसेवी अफताब अंसारी, जयप्रकाश यादव, आशिक अंसारी और नाजिम खान भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों की मदद की और इलाज में सहयोग किया.


सभी घायल बिहार के रहने वाले

घायल सभी कांवरिया बिहार के नवादा और राजगीर इलाके के रहने वाले बताए गए हैं. घायलों में मंटू कुमार, प्रतिमा देवी, मीरा देवी, चुन्नू कुमार, लालती देवी, सुमन राज, चिंता देवी, पियूष कुमार और गौतम कुमार शामिल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !