Jharkhand News: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद JCECEB ने B.Sc. Nursing Basic और Post-Basic Entrance Exam 2026 की Answer Key जारी कर दी है। परीक्षा 16 अगस्त को आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवार जारी की गई आंसर की के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। पर्षद ने परीक्षा के चारों सेट की Answer Key जारी की है। उम्मीदवार इसे JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट के Download सेक्शन से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आज शाम 5 बजे तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर उम्मीदवार आज 18 अगस्त की शाम 5 बजे तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति के साथ सही उत्तर से संबंधित प्रमाण देना अनिवार्य होगा। उम्मीदवार अपनी आपत्ति और संबंधित प्रमाण स्कैन कर ई-मेल के माध्यम से controller.jceceb@gmail.com पर भेज सकते हैं। ई-मेल में प्रश्न संख्या और प्रश्न पत्र के सेट की जानकारी स्पष्ट रूप से देना जरूरी होगा।
JCECEB कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं आपत्ति
उम्मीदवार सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति JCECEB कार्यालय में जाकर भी जमा कर सकते हैं। कार्यालय नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची में स्थित है। पर्षद ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे पूरी Answer Key को ध्यान से जांचने के बाद सभी आपत्तियां एक साथ जमा करें। 18 अगस्त की शाम 5 बजे के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।