Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

New Sidhgora Durga Puja Committee: सिदगोड़ा में सावन की सोमवारी पर दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन, इस बार दिखेगी “बनारस घाट” की झलक

New Sidhgora Durga Puja Committee: सावन की तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा समिति ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए पंडाल निर्माण का विधिवत भूमि पूजन किया. इसके साथ ही क्षेत्र में इस वर्ष के दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत हो गई है.



समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार न्यू सिदगोड़ा में बनने वाला पूजा पंडाल प्रसिद्ध “बनारस घाट” (काशी के घाटों) की थीम पर आधारित होगा, जिससे जमशेदपुर के श्रद्धालुओं को लौहनगरी में ही काशी के पवित्र और भव्य घाटों का जीवंत अनुभव मिलेगा.


भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान समिति के मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष प्रकाश भाई पटेल और महासचिव प्रदीप कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आगामी दुर्गा पूजा के सफल व निर्विघ्न आयोजन की कामना की.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !