Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-17

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस, यूनतम पेंशन 7,500 करने और OPS बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur News: जमशेदपुर में भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को मांग दिवस मनाया गया। पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने वर्षों से लंबित श्रमिक और कर्मचारियों की मांगों को लेकर आवाज उठाई। संघ की ओर से जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें श्रमिकों से जुड़े कई मुद्दों पर जल्द फैसला लेने की मांग की गई।


न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग

संघ ने कर्मचारी पेंशन योजना-95 के तहत न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। पेंशन को महंगाई राहत से जोड़ने की भी मांग रखी गई। इसके अलावा पेंशनधारकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की बात कही गई।


पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

भारतीय मजदूर संघ ने पुरानी पेंशन योजना फिर से लागू करने की मांग की। उपदान की गणना 15 की जगह 30 दिनों के वेतन के आधार पर करने की मांग भी की गई। संघ ने इसकी अधिकतम सीमा खत्म करने की मांग रखी। ठेका कर्मचारियों समेत सभी श्रमिकों के लिए समान काम के बदले समान वेतन देने की मांग भी की गई।


योजना कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की मांग

आंगनबाड़ी, आशा, मध्याह्न भोजन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मियों का मानदेय बढ़ाने की मांग की गई।इसके अलावा बैंकों में सप्ताह में पांच दिन काम की व्यवस्था लागू करने और श्रम कानूनों में मजदूरों के हित में बदलाव करने की मांग भी रखी गई।


समय पर कार्रवाई की अपील

संघ ने हैवी इंजीनियरिंग कंपनी रांची और आठ राज्यों की 23 राष्ट्रीय कपड़ा मिलों से जुड़े लंबित मामलों को जल्द सुलझाने की मांग की। LIC के विकास अधिकारियों को नौकरी की सुरक्षा देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। 


जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संगठन की मांगें सिर्फ वेतन बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं। ये श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और बेहतर रोजगार से जुड़ी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से श्रमिक संगठनों के साथ बातचीत कर मांगों पर जल्द और समयबद्ध कार्रवाई करने की अपील की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !