Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-15

Seraikela News: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC आवास पर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने फहराया तिरंगा, SP मनोज स्वर्गियारी समेत प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

Seraikela: देश की आजादी के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए.

उपायुक्त आवास पर फहराया गया तिरंगा
जिले के उपायुक्त आवास पर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. समारोह में पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी समेत प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ. मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया.

उपायुक्त ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
इस मौके पर उपायुक्त नितीश कुमार सिंह ने जिले के सभी नागरिकों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का अवसर है. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में सभी को मिलकर ऐसा भारत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए, जिसका सपना देश के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने देखा था.

जिलेभर में हुए देशभक्ति के कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न हिस्सों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए. सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया. कई स्थानों पर प्रभात फेरी निकाली गई, जबकि स्कूली बच्चों और स्थानीय संस्थाओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी गईं. पूरे जिले में दिनभर स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !