Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-15

Jamshedpur Independence Day: जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, गोपाल मैदान में उपायुक्त राजीव रंजन ने किया ध्वजारोहण, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

Jamshedpur: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब समेत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे.

ध्वजारोहण के बाद परेड की टुकड़ियों ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मार्चपास्ट प्रस्तुत किया. जिला पुलिस की पुरुष और महिला टुकड़ियों के साथ होमगार्ड के जवानों ने भी परेड में हिस्सा लिया. इसके अलावा चौकीदारों की पुरुष और महिला टुकड़ी, NCC, रेंजर्स, स्काउट एंड गाइड की प्लाटून तथा पटमदा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बैंड पार्टी ने भी समारोह में भाग लिया.



देशभक्ति के माहौल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
गोपाल मैदान में आयोजित समारोह के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया. परेड और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों के बीच मौजूद लोगों ने स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया. जिला प्रशासन की ओर से समारोह के दौरान सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे. अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !