Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-17

Traniee Nurse: झारखंड में प्रशिक्षु नर्सों के वेतन में बढ़ोतरी, अब प्रतिमाह मिलेंगे 25,000 रुपए

Meta Description

Jharkhand: झारखंड की प्रशिक्षु नर्सों के लिए बड़ी खुशखबरी. प्रतिमाह मानदेय पर काम करने वाली प्रशिक्षु नर्सों का वेतन बढ़ा दिया गया है. इनके वेतन में एक साथ 15,000 रुपए की बढ़ोतरी की गयी है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने प्रशिक्षु नर्सों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है. वेतन में बढ़ोतरी के बाद प्रशिक्षु नर्सों को अब प्रतिमाह 25,000 रुपए मिलेंगे.

प्रशिक्षु नर्सों के वेतन बढ़ोतरी को मिली स्वीकृति

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने प्रशिक्षु नर्सों के वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर लिखा, “स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर प्रतिमाह मानदेय पर काम करने वाली प्रशिक्षु नर्सों का वेतन ₹10,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह कर दिया गया है. यह फैसला नर्सों की मेहनत को मान देने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है.”

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !