Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-12

Ranchi News : JPSC परीक्षा रद्द होने के बाद भी छात्रों का आंदोलन जारी, भाजपा ने CBI जांच की मांग उठाई

Ranchi News : JPSC परीक्षा को लेकर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच भाजपा ने सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा के अनुसार, देर रात रांची के डीसी और सिटी एसपी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरनास्थल पहुंचे और बिजली बंद कराकर छात्रों को वहां से हटाने का प्रयास किया।


भाजपा नेता के मुताबिक, अधिकारियों ने छात्रों से कहा कि सरकार ने JPSC परीक्षा रद्द कर दी है, इसलिए अब धरना समाप्त कर दिया जाए। इसकी जानकारी मिलने के बाद भाजपा के नेता देर रात धरनास्थल पहुंचे। भाजपा नेताओं के पहुंचने के बाद प्रशासनिक अधिकारी वहां से चले गए।

धरनास्थल से छात्रों को हटाने का आरोप

भाजपा ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से बिजली बंद कर छात्रों पर धरना खत्म करने का दबाव बनाया गया। पार्टी ने कहा कि आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को सुने बिना उन्हें हटाने की कोशिश उचित नहीं है।

भाजपा ने उठाई CBI जांच की मांग

भाजपा ने कहा कि छात्र JPSC और JSSC की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नौकरी से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष CBI जांच की मांग कर रहे हैं। पार्टी का कहना है कि केवल परीक्षा रद्द करने से मामला खत्म नहीं होगा। छात्रों का पहले CID जांच का अनुभव रहा है और अब वे इस जांच से संतुष्ट नहीं हैं।

भाजपा ने सरकार से JPSC और JSSC से जुड़े मामलों की CBI जांच कराने और छात्रों की अन्य मांगों पर भी कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर प्रशासनिक दबाव बनाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। भाजपा ने जिला प्रशासन से धरनास्थल पर बिजली, पानी, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी कि छात्रों के आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई तो इसका विरोध और बढ़ सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !