Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Jamshedpur Weather: मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई शहरवासियों की परेशानी, जल निकासी की व्यवस्था को और बेहतर करने की मांग

Jamshedpur Weather: जमशेदपुर में तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों, प्रमुख सड़कों और आवासीय बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई. सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई, जबकि पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी हुई. कई जगहों पर नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया.


घंटों जमा रहा पानी, बढ़ी लोगों की परेशानी

बारिश के दौरान कई इलाकों में जल निकासी व्यवस्था चरमराती नजर आई. कुछ स्थानों पर पानी घंटों तक जमा रहा, जिससे लोगों में नगर प्रशासन के प्रति नाराजगी देखने को मिली. जलभराव के कारण कई दोपहिया और चारपहिया वाहन बीच सड़क पर फंस गए, जबकि बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में भी आवाजाही प्रभावित रही.


स्थायी समाधान की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि हर मानसून में शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या देखने को मिलती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है. नागरिकों ने प्रशासन से नालियों की नियमित सफाई, ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने और जल निकासी की स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को बार-बार ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !