Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

JPSC JSSC Delegation: JPSC-JSSC विवाद पर मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा, अभ्यर्थी न्याय मंच रखेगा छात्रों की मांगें

JPSC JSSC Delegation: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थी न्याय मंच ने मुख्यमंत्री के साथ प्रस्तावित वार्ता के लिए अपने सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा कर दी है. यही टीम सरकार के समक्ष छात्रों और अभ्यर्थियों की मांगों को विस्तार से रखेगी.

अभ्यर्थी न्याय मंच की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल में रामावतार महतो, दीनबंधु मंडल, चंदन कुमार, रवि शंकर, प्रेम कुमार, अमित कुमार और विमल कुमार को शामिल किया गया है. मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में यही सदस्य अभ्यर्थियों का पक्ष रखेंगे.



अभ्यर्थियों का कहना है कि वार्ता के दौरान JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक, निष्पक्ष जांच की मांग और परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार जैसे प्रमुख मुद्दों को उठाया जाएगा. उनका कहना है कि आंदोलन का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !