Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Jamshedpur News: सुवर्णरेखा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, सीतारामडेरा पुलिस ने शुरू की जांच

Jamshedpur: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह बस्ती के पास बुधवार सुबह सुवर्णरेखा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

नहाने गए लोगों ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ लोग नदी किनारे स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पानी में तैर रहे शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में लिया।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाने के साथ मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !