Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Ranchi News : अनशनरत छात्रों से मिले NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़, बोले:- मुख्यमंत्री से करेंगे मांगों पर चर्चा

Ranchi News : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आमरण अनशन कर रहे छात्रों से बुधवार को एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगों को न्यायसंगत बताते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया।


विनोद जाखड़ ने अनशनरत छात्रों का हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। एनएसयूआई छात्रों के संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी।


शाम 5 बजे मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, पेपर लीक समेत अन्य मुद्दे उठेंगे

उन्होंने बताया कि छात्रों की मांगों को लेकर बुधवार शाम 5 बजे मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा, जिसमें वह स्वयं भी शामिल रहेंगे। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, पेपर लीक और छात्रों की अन्य मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

विनोद जाखड़ ने कहा कि एनएसयूआई देशभर में पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।


उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी तरह छात्रों का आंदोलन है, जिसका उद्देश्य केवल अभ्यर्थियों को न्याय दिलाना है। उन्होंने राज्य सरकार से छात्रों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !