Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Ranchi News : झारखंड में सड़क-पुल परियोजनाओं की तैयारी तेज, कई जिलों में DPR और तकनीकी सर्वे को मंजूरी

Ranchi News : झारखंड सरकार ने राज्य में सड़क, पुल, फ्लाईओवर और रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) से जुड़ी कई नई आधारभूत संरचना परियोजनाओं की तैयारी शुरू कर दी है। पथ निर्माण विभाग ने विभिन्न योजनाओं के लिए DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट), हाइड्रोलिक सर्वे, जियो-टेक्निकल जांच और व्यवहार्यता अध्ययन कराने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।


धनबाद के हीरक पॉइंट चौक पर प्रस्तावित फ्लाईओवर या एलिवेटेड रोड की DPR तैयार की जाएगी। वहीं, जमशेदपुर में टाटानगर रेलवे स्टेशन से गोलपहाड़ी चौक तक प्रस्तावित फ्लाईओवर की योजना पर भी तकनीकी कार्य शुरू होगा।

कई जिलों में सड़क चौड़ीकरण और ROB की तैयारी, हर महीने होगी समीक्षा

रांची, गुमला, दुमका, साहिबगंज, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, चतरा, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम सहित कई जिलों में सड़क चौड़ीकरण, नई सड़कों, पुलों और रेलवे ओवर ब्रिज से संबंधित परियोजनाओं की तकनीकी तैयारियां की जाएंगी।

जमशेदपुर के करनडीह से परसुडीह तक रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) की DPR भी तैयार होगी। इसके अलावा विभिन्न जिलों में प्रस्तावित पुलों के लिए जियो-टेक्निकल जांच और आवश्यक सर्वेक्षण कराए जाएंगे।


पथ निर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान सभी तकनीकी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया है। विभाग की ओर से हर महीने परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। सरकार का कहना है कि तकनीकी तैयारियां पूरी होने के बाद इन परियोजनाओं पर तेजी से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे राज्य में सड़क संपर्क और यातायात व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !