Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Ranchi Road Renewal: नेपाल हाउस से हिनू चौक तक सड़क होगी दुरुस्त, 2 किलोमीटर मार्ग के नवीनीकरण को मंजूरी

Ranchi Road Renewal: राजधानी रांची में नेपाल हाउस मोड़ से मेकॉन चौक होते हुए हिनू चौक तक सफर जल्द ही पहले से अधिक सुगम होने वाला है. राज्य सरकार ने इस महत्वपूर्ण सड़क के सरफेस रिन्यूअल (ऊपरी परत के नवीनीकरण) को मंजूरी दे दी है.

करीब दो किलोमीटर लंबे इस मार्ग की सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है. गड्ढों और उखड़ी सतह की वजह से रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. अब सड़क पर नई परत बिछाकर इसे बेहतर और सुरक्षित बनाया जाएगा.

पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं.

निर्माण कार्य की नियमित निगरानी भी होगी. विभाग के मुख्य अभियंता हर महीने प्रगति की समीक्षा करेंगे और उसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे, ताकि तय समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ काम पूरा हो सके.



सड़क के नवीनीकरण के बाद नेपाल हाउस, मेकॉन चौक और हिनू चौक के बीच आवागमन आसान होगा. इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !