Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Aftab Alam Murder Case: आफताब हत्याकांड का मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदू गिरफ्तार, कोर्ट में सरेंडर से पहले पुलिस ने दबोचा

Aftab Alam Murder Case: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुए आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सूत्रों के अनुसार, मामले के मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

सूत्रों की माने तो, शाहनवाज बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण करने पहुंचा था. लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कोर्ट परिसर के बाहर उसे हिरासत में ले लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे थाना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है.

सूत्र बताते है कि पुलिस जांच में शाहनवाज को इस मामले का मुख्य आरोपी माना जा रहा है. आरोप है कि रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुई फायरिंग के दौरान उसी ने आफताब आलम पर गोली चलाई थी. गंभीर रूप से घायल आफताब की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.



इस मामले में पुलिस शामिल अन्य लोगों और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किए जाने की संभावना है.

News 26 Jharkhand इस खबर में किए जा रहे गिरफ्तारी के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है. आधिकारिक बयान जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !