Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Sonari Airport Flights: सोनारी एयरपोर्ट से IndiaOne Air की उड़ानें 1 सितंबर से होंगी बंद, जमशेदपुर की हवाई कनेक्टिविटी पर फिर संकट

Sonari Airport Flights: स्टील सिटी की हवाई कनेक्टिविटी को एक बार फिर बड़ा झटका लगने वाला है। क्षेत्रीय एयरलाइन IndiaOne Air ने 1 सितंबर 2026 से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट (IXW) से अपनी सभी निर्धारित उड़ानें बंद करने का निर्णय लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयरलाइन ने स्टाफ की कमी और सीमित विमान बेड़े (फ्लीट) को इस फैसले का प्रमुख कारण बताया है, जिसके चलते जमशेदपुर रूट का संचालन व्यावसायिक रूप से व्यवहारिक नहीं रह गया है।

कई महीनों से मिल रहे थे संकेत
दरअसल, IndiaOne Air की उड़ानों को लेकर वर्ष 2026 की शुरुआत से ही अनिश्चितता बनी हुई थी। पहले एयरलाइन ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (UDAN/RCS) की अवधि और परिचालन संबंधी चुनौतियों का हवाला देते हुए कोलकाता और भुवनेश्वर रूट पर सेवाओं में कटौती की जानकारी दी थी। इसके बाद उड़ानों में लगातार अनियमितता देखने को मिली और अब 1 सितंबर 2026 से सोनारी एयरपोर्ट से संपूर्ण संचालन बंद करने का निर्णय सामने आया है।

2023 में दोबारा शुरू हुई थी हवाई सेवा
सोनारी एयरपोर्ट से नियमित वाणिज्यिक उड़ानें कई वर्षों तक बंद रहने के बाद 31 जनवरी 2023 को दोबारा शुरू हुई थीं। IndiaOne Air ने जमशेदपुर को कोलकाता और भुवनेश्वर से जोड़ते हुए क्षेत्रीय हवाई सेवा की शुरुआत की थी। इससे पहले वर्ष 2009 के बाद सोनारी एयरपोर्ट से नियमित यात्री उड़ानें बंद हो गई थीं। बाद में केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत यहां फिर से विमान सेवा शुरू की गई थी।

यात्रियों और उद्योग जगत पर पड़ेगा असर
जमशेदपुर देश के प्रमुख औद्योगिक शहरों में शामिल है। यहां से नियमित हवाई सेवा बंद होने का असर उद्योग, व्यापार, कॉरपोरेट सेक्टर और आम यात्रियों पर पड़ सकता है। विशेष रूप से कोलकाता और भुवनेश्वर के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को अब सड़क या रेल मार्ग पर निर्भर रहना पड़ सकता है।

भविष्य की उम्मीदें दालभूमगढ़ एयरपोर्ट से
सोनारी एयरपोर्ट की सीमित रनवे क्षमता और विस्तार की मुश्किलों को देखते हुए लंबे समय से धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को जमशेदपुर की स्थायी हवाई कनेक्टिविटी का समाधान माना जा रहा है। हालांकि यह परियोजना अभी भी विभिन्न स्वीकृतियों और निर्माण प्रक्रिया के चरण में है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !