Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

BIG BREAKING: साहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान एनकाउंटर, पुलिस का हथियार छीनकर भाग रहा कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा ढेर

BIG BREAKING: झारखंड का कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा रविवार रात जामताड़ा जिले में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया. घटना उस समय हुई जब उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था.


पुलिस के अनुसार, सुजीत सिन्हा को कैदी वैन से धनबाद ले जाया जा रहा था. जामताड़ा जिले की सीमा में पहुंचने पर उसने पुलिसकर्मियों से टॉयलेट जाने की बात कही. इसके बाद कैदी वैन को रोका गया.


पुलिस का दावा:- हथियार छीनकर भागने लगा
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, वैन रुकते ही सुजीत सिन्हा ने मौके का फायदा उठाकर एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया. इसके बाद वह वहां से भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

जवाबी कार्रवाई में मौके पर हुई मौत
पुलिस का कहना है कि सुजीत सिन्हा की फायरिंग के जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने भी कार्रवाई की. जवाबी फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी और पुलिस का विस्तृत बयान आना बाकी है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !