Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jharkhand News: लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं, JPSC और JSSC धांधली पर बोले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

Jharkhand: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार आ रही शिकायतों की निष्पक्ष जांच अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे राज्य के लाखों युवाओं का भविष्य जुड़ा हुआ है।


पेपर लीक पर सख्त एक्शन और SIT-CID जांच की विश्वसनीयता पर सवाल 
संजय सेठ ने मांग की कि पेपर लीक और धांधली के मामलों में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे आरोपी कितना भी रसूखदार क्यों न हो। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही एसआईटी (SIT) और सीआईडी (CID) जांच की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मौजूदा जांच प्रक्रिया से अब तक ऐसे परिणाम सामने नहीं आए हैं, जिससे अभ्यर्थियों का भरोसा कायम हो सके।

JPSC और TDPL मामले का भी किया उल्लेख
संजय सेठ ने जेपीएससी से जुड़े विवादों के साथ-साथ टीडीपीएल की कथित भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं और अन्य प्रक्रियाओं को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

दूसरी ओर, रांची, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के कई अभ्यर्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाने के लिए संजय सेठ का आभार व्यक्त किया। छात्रों का कहना है कि उनकी आवाज राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने से उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद बढ़ी है। अभ्यर्थियों ने जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े विवादों की सीबीआई जांच कराने की मांग भी दोहराई। उनका कहना है कि स्वतंत्र एजेंसी से जांच होने पर पूरे मामले के तथ्य सामने आएंगे और यदि किसी स्तर पर अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही भी तय हो सकेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !