Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

Jamshedpur Accident: टेल्को में कार ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवक घायल, चालक हिरासत में

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के रोड नंबर-1 के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार अनियंत्रित होकर स्कूटी के ऊपर चढ़ गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल युवकों को बाहर निकाला और इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया। घायल युवकों की पहचान आरुष और अमित के रूप में हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने कार और चालक को लिया कब्जे में
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर चालक को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल कार का नंबर JH05BF-9582 और स्कूटी का नंबर JH05EJ-6592 है। कार चालक की पहचान आदित्य कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है, जो टेल्को न्यू मार्केट स्थित के-2/13 का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !