Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-31

West Singhbhum Double Murder: कुमारडुंगी में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

West Singhbhum Double Murder:  झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक दिल दहला देने वाला वारदात सामने आया है. कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गांडकीदा गांव में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक दंपती पर टांगी (कुल्हाड़ी) से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. इस हत्याकांड के सामने आने के बाद से ही पूरे क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल देखा जा रहा है.
सिर पर मिले धारदार हथियार से हमले के निशान
मृतकों की पहचान गांडकीदा गांव के बिश्रामपुर टोला निवासी 45 वर्षीय डोंका सिंकु और उनकी 40 वर्षीया पत्नी गोरवारी सिंकु के रूप में हुई है. शुरुआती जांच से पता चला है कि अपराधियों ने दोनों के सिर पर किसी भारी और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.


नाले में मिले दंपती के शव
शुक्रवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण गांव के पास स्थित सरकारी तालाब की तरफ गए, तो उन्होंने वहां नाले में दो शव पड़े देखे. पास जाने पर ग्रामीणों ने दोनों की पहचान डोंका और गोरवारी के रूप में की. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत गांव के मुंडा कमल किशोर हेम्ब्रम को इसकी सूचना दी, जिन्होंने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी.


फॉरेंसिक और पुलिस टीम ने जांच की शुरू
सूचना पाते ही कुमारडुंगी थाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) रफायल मुर्मू और पुलिस निरीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए.


अंधविश्वास या जमीनी रंजिश? हर एंगल से जांच जारी
फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं, इलाके में चर्चा है कि यह वारदात अंधविश्वास  या फिर किसी पुराने जमीन विवाद से जुड़ी हो सकती है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं पर गहराई से तफ्तीश की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !