Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-19

Jharkhand News: "हेमंत सोरेन खुद को अकेला न समझें", दुखों के पहाड़ के बीच सीएम के ढाल बने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में मुख्यमंत्री खुद को अकेला न समझें. सरकार और उनके साथी उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.

निजी दुख में राजनीति से ऊपर इंसानियत
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राजनीति में भाजपा से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. लेकिन जब बात किसी के निजी दुख और परिवार की परेशानी की हो, तो इंसानियत सबसे पहले होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं. दुख के समय एक दूसरे के साथ खड़ा होना जरूरी है.

सोरेन परिवार को लगातार झटके
मंत्री ने कहा कि पिछले कुछ समय में सोरेन परिवार को कई बड़े दुखों का सामना करना पड़ा है. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से परिवार और राज्य को बड़ी क्षति हुई है. इसके अलावा रामदास सोरेन और सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से भी गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माताजी की तबीयत भी खराब है. उनके बेहतर इलाज के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं. डॉ. अंसारी ने कहा कि इस कठिन समय में मुख्यमंत्री और उनके परिवार के साथ सभी लोग खड़े हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि उन्हें इस मुश्किल घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !