Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Seraikela News: सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, नीमडीह में गिट्टी लदा हाइवा जब्त

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैर-कानूनी परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। इसी सिलसिले में बुधवार शाम नीमडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर में अंचल अधिकारी (CO) अभय कुमार द्विवेदी ने गिट्टी से लदे एक हाइवा को जब्त कर नीमडीह थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जांच के दौरान चालान नहीं दिखा सका हाइवा चालक 
अंचल अधिकारी द्वारा चलाए गए इस विशेष जांच अभियान के दौरान खनिज लदे वाहनों के परिवहन चालान (Mining Chalani) और उन पर लदी सामग्री की मात्रा का बारीकी से सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान नीमडीह मोड़ के समीप गिट्टी लदे हाइवा (संख्या JH05AF 0272) को रोककर जब कागजातों की जांच की गई, तो चालक परिवहन से जुड़ा वैध चालान प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद अधिकारी ने वाहन को तुरंत जब्त कर सुरक्षा के मद्देनजर नीमडीह थाना परिसर में खड़ा करवा दिया।



खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू
 मामले में संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी ने खनन अधिनियम और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की विधि सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। अंचल अधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !