Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-30

Ranchi News: 8 अगस्त को BNR चाणक्या में IPSOWA का “सावन मिलन”, एक मंच पर जुटेंगे झारखंड कैडर के IPS और उनका परिवार

Ranchi News:  रांची में 8 अगस्त को आईपीएस अधिकारियों की पत्नियों के संगठन IPSOWA की ओर से सावन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन चनक्य BNR में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. इस कार्यक्रम में झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी और उनके परिवार एक मंच पर जुटेंगे. इसका उद्देश्य सावन के पावन अवसर पर पुलिस परिवारों के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत करना और पारिवारिक संबंधों को और बेहतर बनाना है.
सावन के मौके पर परिवारों के बीच बढ़ेगा मेलजोल
IPSOWA की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवारों को एक साथ लाकर आपसी संवाद और रिश्तों को मजबूत करना है. सावन पर्व के अवसर पर सभी परिवार एक साथ समय बिताएंगे और सामाजिक जुड़ाव को नई मजबूती देंगे.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारिवारिक गतिविधियों का भी होगा आयोजन
सावन मिलन कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, सावन से जुड़ी पारंपरिक गतिविधियां और परिवारों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा सभी अतिथियों के लिए रात्रिभोज की भी व्यवस्था की गई है, जिससे यह आयोजन उत्सव और पारिवारिक मिलन का विशेष अवसर बनेगा.


आमंत्रित अतिथियों से औपचारिक परिधान में आने की अपील
आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आमंत्रित अतिथियों से औपचारिक परिधान पहनकर आने का अनुरोध किया है. हर वर्ष आयोजित होने वाला यह सावन मिलन कार्यक्रम झारखंड पुलिस परिवार का एक महत्वपूर्ण सामाजिक आयोजन माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारी और उनके परिवार शामिल होते हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !