Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Hazaribag News: हजारीबाग में आईजी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, महिला अपराध से जुड़े मामले 60 दिनों में निपटाने के सख्त निर्देश

Hazaribag News: हजारीबाग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की. बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, महिला अपराध, नक्सल गतिविधियों और नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा
बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी और विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता मौजूद रहे. आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने पिछले छह महीनों में दर्ज महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों की समीक्षा करते हुए जांच में तेजी लाने और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

महिला और एससी-एसटी मामलों पर विशेष फोकस
आईजी ने महिला अपराध से जुड़े लंबित मामलों का 60 दिनों के भीतर निष्पादन करने के निर्देश दिए. इसके अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) से संबंधित लंबित मामलों की भी जल्द समीक्षा कर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में जिले के लंबित नक्सल मामलों की भी समीक्षा की गई. आईजी ने संवेदनशील मामलों की गंभीरता से जांच करने और लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

नशा तस्करों और संगठित अपराधियों पर कार्रवाई होगी तेज
आईजी ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में शामिल गिरोहों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. ऐसे गिरोहों की पहचान कर उनके विरुद्ध सीसीए के तहत कार्रवाई करने को कहा गया. साथ ही संगठित अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.

जनता के साथ बेहतर व्यवहार पर दिया जोर
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि वे थानों में आने वाले लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें और उनका त्वरित समाधान करें. आईजी ने कहा कि जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार और संवेदनशील पुलिसिंग से पुलिस पर लोगों का विश्वास और मजबूत होगा.

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में पुलिस उप-महानिरीक्षक अंजनी कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही राधा प्रेम किशोर, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ज्ञान रंजन, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विष्णुगढ़ फैजान अहमद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर रूपक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अरमानुल हक सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !