Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Khunti Crime News: खूंटी हत्याकांड का खुलासा, अवैध संबंधों में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र के डहुगुटू गांव स्थित सरना टांड़ की झाड़ियों से बरामद युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मृतक की पहचान ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसकी पत्नी मुक्ता कुमारी ने अपने प्रेमी जोटो तिर्की उर्फ सेलाय के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।

पहचान छिपाने के लिए झाड़ियों में फेंका था शव 
पुलिस के अनुसार, मुक्ता कुमारी और जोटो तिर्की ने मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची। वारदात को अंजाम देने के बाद साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के इरादे से शव को सरना टांड़ की झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य बरामद 
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का दौली, एक गमछा, वारदात के समय पहने गए कपड़े और दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। पुलिस इन सभी सामानों को न्यायालय में साक्ष्य के रूप में पेश करेगी। खूंटी पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी कानूनी और तकनीकी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। बरामद साक्ष्यों को केस डायरी का हिस्सा बनाकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !