Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Koderma Road Accident: कोडरमा में सड़क पार करना पड़ा भारी, बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Koderma Road Accident: कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा पिपचो चौक के पास हुआ, जहां सड़क पार कर रही महिला बाइक की चपेट में आ गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई.
सड़क पार करते समय हुआ हादसा
मृतका की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी पिंकी राणा, पति अभिमन्यु राणा, के रूप में हुई है. वहीं घायल युवक मरकच्चो निवासी 18 वर्षीय कासिम अंसारी, पिता मनीर अंसारी, बताया गया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कासिम अपने एक साथी के साथ बाइक से कोडरमा से मरकच्चो की ओर जा रहा था.

महिला को बचाने की कोशिश में बिगड़ा संतुलन
पिपचो चौक के समीप सड़क पार कर रही महिला को बचाने के प्रयास में बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया. इसके बाद बाइक महिला से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

अस्पताल में इलाज के दौरान गई जान
घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल, कोडरमा ले जाया गया. इलाज के दौरान पिंकी राणा ने दम तोड़ दिया. वहीं कासिम अंसारी का अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !