Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Hul Diwas Program: भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम को लेकर गरमाया माहौल

Hul Diwas Program: भोगनाडीह में हूल दिवस कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर से तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहीद सिदो कान्हो के छठे वंशज मंडल मुर्मू ने विरोध प्रदर्शन के लिए भोगनाडीह के मैदान में उतर आए हैं। उनके साथ भारी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल हैं।
मंडल मुर्मू ने सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि यदि शहीद के वंशज का कार्यक्रम नहीं होगा तो वे भी किसी भी सरकारी कार्यक्रम को नहीं होने देंगे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि बीती रात पुलिस ने उनके 11 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया, जो टेंट पंडाल का काम कर रहे थे।
मंडल मुर्मू ने कहा कि जब एक बार प्रशासन से बात हो गई और वे शांतिपूर्वक अपना कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे, तो फिर इस प्रकार की कार्रवाई क्यों की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके मजदूरों को नहीं छोड़ा जाएगा, तो वे भी सरकारी कार्यक्रम नहीं होने देंगे।
मंडल मुर्मू के इस कदम से माहौल गरमाया हुआ है। प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना होगा कि आगे क्या होता है। यह स्थिति आदिवासी समुदाय और प्रशासन के बीच तनाव को बढ़ा सकती है।¹
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !