Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-29

Jamshedpur Galudih Flood Situation: बड़ाखुर्शी पंचायत में बाढ़ जैसे हालात

Jamshedpur Galudih Flood Situation: बड़ाखुर्शी पंचायत की दारीसाई सबर बस्ती में शनिवार शाम से लगातार हो रही बारिश के कारण घरों में पानी भर गया है, जिससे पूरी बस्ती तालाब में तब्दील हो गई है। घरों में रखे अनाज और खाद्य सामग्री भीग जाने से अधिकांश घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। 
सबर परिवारों के लोग बिना खाए-पिए दिन काटने को मजबूर हैं।
बस्ती के सबरों ने बताया कि पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी हर साल बस्ती के घरों में घुस जाता है। बस्ती के लोग सुबह से घर में घुसे पानी को बाल्टी से बाहर निकालने में जुटे हैं। बस्ती के सबर खटिया पर बैठकर दिन और रात गुजर रहे हैं।
बस्ती के इन सबरों ने मदद की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि प्रशासन और स्थानीय निकायों को इस समस्या का समाधान करना चाहिए। पानी निकासी की उचित व्यवस्था से जलभराव की समस्या को कम किया जा सकता है।

जलभराव से बीमारी और गंदगी फैलने का खतरा होता है। घरों और सड़कों पर पानी भर जाने से लोगों का जीवन प्रभावित होता है। प्रशासन और स्थानीय निकायों को इस समस्या का समाधान करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

नियमित नाला सफाई से जलभराव को रोका जा सकता है।
उचित जल निकासी व्यवस्था से जलभराव की समस्या को कम किया जा सकता है।
 प्रबंधन के तहत प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान करना।

यह समस्या प्रशासन और स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी है कि वे इस समस्या का समाधान करें और प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !