Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Ranchi Police: रांची में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, डोरंडा थाना प्रभारी बदलीं, अभिनंदन कुमार को मिली जिम्मेदारी

Ranchi Police: राजधानी रांची में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव किया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है. उनकी जगह इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिन्हें तुरंत कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है.

एसएसपी ने जारी किया नया आदेश
एसएसपी राकेश रंजन की ओर से जारी आदेश के तहत डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को पुलिस लाइन भेज दिया गया है. इसके साथ ही इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को डोरंडा थाने की कमान सौंपते हुए अविलंब पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है.

कानून-व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारी
नवनियुक्त थाना प्रभारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया है.

तबादले की वजह का खुलासा नहीं
फिलहाल दीपिका प्रसाद को हटाए जाने के कारणों की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, इस प्रशासनिक फैसले को लेकर पुलिस विभाग के भीतर विभिन्न स्तरों पर चर्चा जारी है. समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई अतिरिक्त आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !