Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

PM Modi Message: युवाओं से संवाद के बाद पीएम मोदी ने कहा "थैंक यू फ्रेंड्स", सुझावों और समर्थन के लिए जताया आभार

PM Modi Message: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन सोशल मीडिया के जरिए देश के युवाओं से संवाद किया। पहले वीडियो में परीक्षा प्रणाली, विशेषकर पेपर लीक जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखने के बाद अब प्रधानमंत्री ने नए वीडियो में युवाओं के प्यार, समर्थन और सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत "थैंक यू फ्रेंड्स" से करते हुए कहा कि उनके पिछले वीडियो पर युवाओं ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी, वह उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं ने अपनी राय, सुझाव और विचार साझा किए हैं, जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं की आवाज उनके लिए महत्वपूर्ण है।

इससे पहले जारी वीडियो में प्रधानमंत्री ने पेपर लीक की घटनाओं को गंभीर बताते हुए कहा था कि यह केवल परीक्षा का नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के भविष्य और उनके सपनों का सवाल है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !