Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Central Government News: रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर

Central Government News: केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री रहे रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(2) के तहत उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से मंजूर किया गया है।

राज्यसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद लिया फैसला
रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था। इससे पहले 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। सदस्यता समाप्त होने के बावजूद वे कुछ समय तक केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा बने रहे। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के साथ ही रवनीत सिंह बिट्टू का रेल राज्य मंत्री के रूप में कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !