Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Dhanbad News: धनबाद पुलिस की कार्रवाई, प्रिंस खान गिरोह से जुड़े दो आरोपी हथियार और जिंदा बम के साथ गिरफ्तार

Dhanbad News: धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह की एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करने का दावा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर भूली ओपी क्षेत्र के बी पॉलिटेक्निक के पास जंगल में छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों एक स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बना रहे थे। 


अवैध पिस्टल, कारतूस और दो जिंदा बम बरामद

गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी दल ने कार्रवाई की। मौके से शोएब कुरैशी और गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, दो जिंदा बम और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

हत्या की साजिश का खुलासा

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह के निर्देश पर एक स्थानीय जमीन कारोबारी और होटल व्यवसायी की हत्या की योजना बनाई गई थी और इसी मकसद से वे जंगल में एकत्र हुए थे।

व्हाट्सएप के जरिए प्रिंस खान से था संपर्क

जांच में यह भी सामने आया कि गुलाम गौस उर्फ छोटू कुरैशी व्हाट्सएप के माध्यम से गोपी खान और प्रिंस खान के लगातार संपर्क में था। पुलिस अब डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।

आर्म्स एक्ट और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज

पुलिस ने इस मामले में भूली ओपी थाना क्षेत्र में भारतीय न्याय संहिता (BNS), आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और गिरोह के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !