Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jharkhand Police Headquarters: झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज DGP की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, SC/ST एक्ट के लंबित मामलों और स्पीडी ट्रायल की होगी समीक्षा

Jharkhand Police Headquarters: झारखंड में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मामलों की प्रगति पर आज पुलिस मुख्यालय में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक (DGP) एवं पुलिस महानिरीक्षक करेंगे. इसमें राज्य के सभी जिलों के SSP, SP और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे.

लंबित मामलों की प्रगति पर मांगा जाएगा जवाब
बैठक में SC/ST एक्ट के तहत दर्ज मामलों की वर्तमान स्थिति का विस्तृत आकलन किया जाएगा. जिला पुलिस अधिकारियों से जांचाधीन मामलों, पर्यवेक्षण, प्रतिवेदन-2 और अंतिम आदेश की प्रतीक्षा में लंबित प्रकरणों का ब्योरा लिया जाएगा. साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंट तामील, इश्तेहार और कुर्की जैसी कानूनी कार्रवाई की प्रगति भी परखी जाएगी.

पीड़ितों को राहत और पुनर्वास पर रहेगा फोकस
समीक्षा के दौरान पीड़ितों को मुआवजा, आर्थिक सहायता और पुनर्वास उपलब्ध कराने की स्थिति पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा पिछले पांच वर्षों में फास्ट ट्रैक और स्पीडी ट्रायल के जरिए निपटाए गए मामलों तथा दोषसिद्धि (Conviction) की स्थिति का भी विश्लेषण किया जाएगा.



फर्जी मामलों और कानूनी प्रावधानों पर भी होगी समीक्षा
पुलिस मुख्यालय ने जिलों से SC/ST एक्ट के तहत दर्ज कथित फर्जी मामलों का विवरण भी मांगा है. इसके साथ ही यह भी समीक्षा होगी कि पीड़ितों के अधिकारों और अधिनियम में निर्धारित कानूनी प्रावधानों का पालन सभी जिलों में प्रभावी ढंग से किया जा रहा है या नहीं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !