Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Bihar News: शेखपुरा के बरबीघा में रेलवे स्टेशन के पास मिले नग्न शव का खुलासा, मोबाइल चोरी के शक में पीट-पीटकर की गई थी हत्या; आरोपी सोनू और 3 नाबालिग गिरफ्तार

Bihar News: बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर परिषद के नारायणपुर मोहल्ले में 7 जुलाई को रेलवे स्टेशन के समीप नग्न अवस्था में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पहचान बिहारशरीफ के तकियापर निवासी सुरेंद्र केवट के रूप में हुई थी।

एसआईटी जांच में सामने आया सच
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जांच में नारायणपुर निवासी सोनू कुमार और उसके तीन नाबालिग साथियों की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया।

घर में घुसने के बाद की गई पिटाई
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई की रात करीब 11 बजे सुरेंद्र केवट सोनू कुमार के घर में घुस गया था। कुछ दिन पहले मोबाइल चोरी होने की घटना के कारण सोनू को उस पर शक था। इसी संदेह में उसने अपने साथियों को बुलाया और सुरेंद्र को खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले में शामिल तीनों नाबालिगों को भी निरुद्ध कर लिया गया है और सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !