Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Jharkhand Politics: मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बोले के. राजू:- एक भी वैध वोटर का नाम नहीं कटने देंगे

Jharkhand Politics: झारखंड में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने साफ कहा कि राज्य में किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से हटाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक निगरानी रखने और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

सोमवार को रांची के मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में कांग्रेस के मीडिया, कम्युनिकेशन और सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में संगठन की तैयारियों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर भी चर्चा की गई.

भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
के. राजू ने आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले भी कई राज्यों में मतदाता सूची को लेकर विवाद खड़े किए हैं और अब झारखंड में भी वैसी ही स्थिति बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से मैदान में रहेगी और किसी भी वैध मतदाता का नाम हटने नहीं देगी.

21 हजार से ज्यादा बीएलए मैदान में
कांग्रेस प्रभारी ने बताया कि पार्टी ने पूरे झारखंड में 21 हजार से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) तैनात किए हैं. उनका दावा है कि ये कार्यकर्ता मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर लगातार नजर रखेंगे और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी तत्काल संगठन तक पहुंचाएंगे.

राजीव गांधी के फैसले का किया जिक्र
बैठक में के. राजू ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि देश में मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का ऐतिहासिक निर्णय कांग्रेस सरकार ने लिया था. उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाया, वही आज उनके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है.



मीडिया और सोशल मीडिया को दिए विशेष निर्देश
प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने बताया कि बैठक में मीडिया और सोशल मीडिया विभाग को एसआईआर अभियान से जुड़े तथ्यों और कांग्रेस के पक्ष को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया. साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों की नियमित समीक्षा के लिए प्रत्येक माह की 3 तारीख को मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग की बैठक आयोजित करने का भी फैसला लिया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !