Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Bihar News : सारण में गवाह हत्याकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; हथियार और कारतूस बरामद

Bihar News : सारण जिले में चर्चित वकील पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह पंकज राय की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। त्वरित कार्रवाई करते हुए गठित एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी सारण के एसएसपी विनीत कुमार ने मुफस्सिल थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।


एसएसपी ने बताया कि 29 जून की रात शादी समारोह से लौट रहे पंकज राय और मनीष राय पर मेथवालिया के पास बाइक सवार अपराधियों ने जान से मारने की नीयत से गोलीबारी की थी। इस हमले में पंकज राय की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर लगातार छापेमारी शुरू की।

मुख्य शूटर समेत चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में मुख्य शूटर नंदन उर्फ करीमन सहित निखिल कुमार, कुंदन कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी विनीत कुमार ने बताया कि इस मामले के खुलासे में मुफस्सिल थाना पुलिस और डीआईयू (जिला आसूचना इकाई) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस पूरे नेटवर्क और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !