Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Giridih News: गिरिडीह में फास्ट फूड दुकान की बिरयानी खाने से 2 वर्षीय मासूम समेत एक ही परिवार के 3 सदस्य बीमार, अस्पताल में इलाज जारी; जांच की मांग

Giridih News: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झरियागादी में बिरयानी खाने के बाद एक ही परिवार के तीन सदस्य बीमार पड़ गए। पीड़ित मो. आजम के अनुसार, उन्होंने शहर के भंडारीडीह के पास स्थित "झारखंड फास्ट फूड" दुकान से बिरयानी का पार्सल खरीदा था। घर पहुंचकर उन्होंने अपनी पत्नी फातिमा खातून और दो वर्षीय बेटे मो. साहिल रजा के साथ बिरयानी खाई। कुछ ही देर बाद तीनों को तेज उल्टियां और पेट दर्द शुरू हो गया।


खराब भोजन का आरोप, दो वर्षीय मासूम समेत तीनों की हालत स्थिर

परिजनों ने तीनों को तत्काल गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मो. आजम ने आरोप लगाया कि दुकान से मिली बिरयानी विषाक्त या खराब थी। उन्होंने बताया कि परिवार में कुल नौ सदस्य हैं, लेकिन बिरयानी केवल तीन लोगों ने ही खाई थी और सिर्फ उनकी ही तबीयत बिगड़ी।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीनों मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है, हालांकि डॉक्टर उन्हें निगरानी में रखे हुए हैं। पीड़ित परिवार ने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

तैयार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, नियमित जांच की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाजार में बिकने वाले तैयार खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर सवाल उठाए हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा मानकों की नियमित जांच कराने और लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !