Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Palamu Snake Bite: पलामू में जहरीले सांप के डसने से महिला की मौत, इलाज के दौरान एमएमसीएच में तोड़ा दम

Palamu Snake Bite:  पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के काटने से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बच सकी. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है.
घर में सो रही थी महिला 
जानकारी के अनुसार, छतरपुर थाना क्षेत्र के हुटुगदाग गांव निवासी दुर्गा देवी रविवार देर रात अपने घर में जमीन पर सो रही थीं. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे.

रेफर के बाद एमएमसीएच में हुई मौत
छतरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मेदिनीनगर रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल स्थित पुलिस चौकी की टीम ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

गांव में पसरा मातम
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है. फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !