Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-15

Jamshedpur Ddc Meeting: जिला खेल संचालन समिति की बैठक सम्पन्न, स्टेडियम निर्माण और खेल संघों की जांच को लेकर लिए गए अहम फैसले

Meta Description

जमशेदपुर, 15 अप्रैल 2025: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला खेल संचालन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान ने की, जिसमें जिला खेल पदाधिकारी अविनेश त्रिपाठी समेत विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में खेल के क्षेत्र में सुधार और विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। उप विकास आयुक्त ने जिला अंतर्गत सभी क्लबों और खेल संघों की सूची तैयार कर उनके निबंधन की जांच का निर्देश दिया। साथ ही खिलाड़ी कल्याण कोष के प्रचार-प्रसार और डे-बोर्डिंग प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
 
खेल संरचनाओं के विकास की दिशा में भी ठोस कदम उठाए गए। जिला स्तरीय इंडोर स्टेडियम के लिए जिला मुख्यालय में 01 एकड़ भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया, जिसमें टाटा लीज से समन्वय की बात कही गई। वहीं, चाकुलिया प्रखंड में मल्टी स्पोर्ट्स स्टेडियम के निर्माण के लिए 08 एकड़ भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश भी दिया गया।
 
इसके अलावा सभी बीडीओ को निर्देशित किया गया कि वे सिद्धो-कान्हू युवा खेल क्लबों को सोसाइटी एक्ट 1860 के तहत पंजीकृत करने की दिशा में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।
 
बैठक में सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए सेवानिवृत्त प्रशिक्षकों के अनुभव का लाभ लेने और उनकी सूची तैयार कर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक से समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया।
 
जिला प्रशासन द्वारा लिए गए इन फैसलों से जिले में खेल संरचना को मजबूती मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !