Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur News: जमशेदपुर से राजस्थान भेजे गए 63 मजदूरों का अब तक नहीं हुआ वेतन भुगतान, अधिकारियों के चक्कर काट रहे श्रमिक

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सालगझरी स्थित एसकेबोस कंपनी के माध्यम से राजस्थान काम करने गए करीब 63 मजदूरों ने वेतन भुगतान नहीं होने का आरोप लगाया है। मजदूरों का कहना है कि वर्ष 2023 में उन्हें काम के लिए राजस्थान भेजा गया था, लेकिन वहां काम करने के दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मजदूरों ने आरोप लगाया कि राजस्थान में काम के दौरान उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जाता था और मारपीट भी की जाती थी। इसके बाद जब उन्होंने अपने बकाया वेतन की मांग की तो उन्हें जमशेदपुर भेज दिया गया और कहा गया कि यहां आने के बाद उनका भुगतान कर दिया जाएगा।

2023 से वेतन के लिए लगा रहे हैं अधिकारियों के चक्कर
मजदूरों के अनुसार, जमशेदपुर लौटने के बाद भी आज तक उन्हें उनका मेहनताना नहीं मिला है। वे लगातार अपनी समस्या को लेकर अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। कभी एसपी कार्यालय तो कभी उपायुक्त कार्यालय जाकर शिकायत की, लेकिन अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है।

मजदूरों का कहना है कि वे अपनी शिकायत लेकर एसडीओ कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें बताया गया कि मामला राजस्थान से जुड़ा हुआ है, इसलिए स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करना संभव नहीं है।

मजदूरों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके बकाया वेतन का भुगतान कराया जाए और जिन लोगों ने उनके साथ अन्याय किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, मामले में अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !