Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

South Eastern Railway AGM: दक्षिण पूर्व रेलवे को मिला नया अपर महाप्रबंधक, मनीष जैन ने संभाली जिम्मेदारी

South Eastern Railway AGM: दक्षिण पूर्व रेलवे को नया अपर महाप्रबंधक (Additional General Manager) मिल गया है। भारतीय रेल यांत्रिक अभियंता सेवा (IRSME) के 1990 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष जैन ने शुक्रवार को दक्षिण पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण किया। उनके नियुक्त होने से रेलवे प्रशासन को एक अनुभवी अधिकारी का नेतृत्व मिला है। पदभार संभालने से पहले मनीष जैन मेट्रो रेलवे, कोलकाता में प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (Principal Chief Safety Officer) के रूप में कार्यरत थे। रेलवे प्रशासन और तकनीकी प्रबंधन के क्षेत्र में उन्हें तीन दशक से अधिक का अनुभव है।

भारतीय रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवाएं
अपने लंबे सेवा काल के दौरान मनीष जैन ने भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों और संस्थानों में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह पूर्व रेलवे में मुख्य रोलिंग स्टॉक इंजीनियर (कोचिंग), हावड़ा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM), रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक अभियांत्रिकी–माल) और कार्यकारी निदेशक (यांत्रिक अभियांत्रिकी-ट्रैक्शन) के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इरकॉन में मुख्य महाप्रबंधक, कॉनकॉर में ग्रुप जनरल मैनेजर (तकनीकी) तथा राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

रेल अभियांत्रिकी और प्रबंधन का व्यापक अनुभव
रेल अभियांत्रिकी, सुरक्षा और परिचालन के क्षेत्र में मनीष जैन को व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारत के साथ-साथ अमेरिका और कनाडा में आयोजित कई तकनीकी एवं प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने पेशेवर कौशल को और मजबूत किया है। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के अलावा मनीष जैन की खेल, संगीत और फिल्मों में भी विशेष रुचि है। दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारियों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन के विकास कार्यों और यात्री सुविधाओं को और गति मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !