Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Adityapur Firing Case: फायरिंग के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने गोली चलाने के मामले में फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित महतो के रूप में हुई है।

शंभू महतो पर गोली चलाने के आरोप में दर्ज हुआ था मामला
पुलिस के अनुसार, आदित्यपुर थाना कांड संख्या 255/25, दिनांक 15 अगस्त 2025 को दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह केस वादी शंभू महतो पर गोली चलाने के आरोप में दर्ज किया गया था।

गुप्त सूचना पर सालडीह बस्ती से हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही आरोपी सुमित महतो गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार को सालडीह बस्ती में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शुक्रवार को ही न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पहले भी दो आरोपी जा चुके हैं जेल
आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में इससे पहले भी दो आरोपियों सुभाष प्रमाणिक और छोटी राम को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !