Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, सिदगोड़ा-बारीडीह में 20 दुकानें हटाईं गई

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन, TATA Steel UISL, TATA Steel, SRT और QRT की संयुक्त टीम ने सिदगोड़ा और बारीडीह इलाके में अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक भूमि पर बने अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया.


अभियान के दौरान प्रशासन ने करीब 20 अवैध दुकानों को हटाया. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.




प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाने का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना, सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त करना और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करना है. संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने के बाद लोगों से दोबारा सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं करने की अपील भी की. प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह का अभियान आगे जारी रहेगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !