Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Howrah Station Upgrade: हावड़ा में सिस्टम अपग्रेड का असर, 26 जुलाई को टाटानगर की कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

Howrah Station Upgrade: हावड़ा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 24 पर परिचालन प्रणाली के अपग्रेडेशन कार्य के चलते 26 जुलाई को टाटानगर से आने-जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा. इस संबंध में दक्षिण पूर्व रेलवे ने लाइन ब्लॉक का आदेश जारी किया है.

रेलवे के अनुसार, हावड़ा से खड़गपुर, मिदनापुर और अन्य रूटों पर चलने वाली कई लोकल ट्रेनों को 26 जुलाई को रद्द किया गया है. वहीं टाटानगर से जुड़ी कुछ ट्रेनों का परिचालन हावड़ा के बजाय संतरागाछी और शालीमार स्टेशन से किया जाएगा.



रेलवे के इस अस्थायी बदलाव का असर यात्रियों की यात्रा पर पड़ेगा. कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग या वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ सकता है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !