Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Tatanagar Asansol MEMU: दक्षिण पूर्व रेलवे का फैसला बदला, रविवार को नियमित चलेगी टाटानगर-आसनसोल मेमू

Tatanagar Asansol MEMU: यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. दक्षिण पूर्व रेलवे ने 19 जुलाई (रविवार) को टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन को रद्द करने का अपना पूर्व आदेश वापस ले लिया है. अब यह ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार अपने पूरे मार्ग पर संचालित होगी.

दरअसल, आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण रेलवे ने पहले टाटानगर-आसनसोल मेमू सहित कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया था. इसी के तहत इस मेमू ट्रेन को रद्द करने और कुछ ट्रेनों को टाटानगर के बजाय केवल आद्रा तक चलाने का निर्णय लिया गया था.



हालांकि, रेलवे ने अब अपने फैसले में संशोधन करते हुए 19 जुलाई को टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन का परिचालन बहाल कर दिया है. इस निर्णय से रोजाना इस रूट पर सफर करने वाले सैकड़ों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !