Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Palamu News: पलामू में उत्तर कोयल नहर किनारे मिला अधेड़ का शव, पहचान में जुटी पुलिस

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बिशुनपुर गांव के समीप उत्तर कोयल मुख्य नहर के दूसरे किनारे पड़े शव की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला और हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा
प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 40 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है। शव पर ब्लैक-ग्रे रंग की धारियों वाली लुंगी और गोल्डन-पीले रंग की गंजी थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !