Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-26

Lohardaga Elephant Menace Spreads: लोहरदगा हाथियों के आतंक से दहशत में ग्रामीण, कई मकान व फसलें तबाह

लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाथियों का झुंड दहशत का कारण बना हुआ है। बीते दिनों एक बार फिर हाथियों ने कई घरों को ध्वस्त कर दिया और खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि यह झुंड मनातू गांव होते हुए विश्रामगढ़ पहुंचा, जहां तीन ग्रामीणों के मकानों को तोड़ दिया गया। साथ ही खेतों में लगी मक्का, खीरा, करेला जैसी सब्जियां और धान की फसल को बर्बाद कर दिया।

पिछले एक सप्ताह में हाथियों के इस झुंड ने टीको, टाटी, कुंदो और ब्लॉक मैदान जैसे क्षेत्रों में करीब दो दर्जन घरों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !