Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-14

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक जल्द बुलाने की मांग, सरयू राय ने अपर नगर आयुक्त को लिखा पत्र

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपर नगर आयुक्त को पत्र भेजा है. उन्होंने निगम बोर्ड की अगली बैठक जल्द आयोजित करने और पिछली बैठक की कार्यवाही उपलब्ध कराने की मांग की है.

"नियमों के अनुसार हर महीने होनी चाहिए बैठक"
अपने पत्र में सरयू राय ने कहा कि मानगो नगर निगम बोर्ड की पहली बैठक 16 अप्रैल 2026 को आयोजित हुई थी, जिसकी सूचना उन्हें पदेन सदस्य होने के नाते दी गई थी. लेकिन इसके बाद तीन महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दूसरी बैठक नहीं बुलाई गई.

उन्होंने कहा कि नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार निगम बोर्ड की बैठक प्रत्येक माह कम-से-कम एक बार होना अनिवार्य है. इसके बावजूद नियमित बैठक नहीं होना नियमों की अनदेखी है.

विकास कार्यों पर पड़ रहा असर
सरयू राय ने पत्र में कहा कि बोर्ड की बैठक नहीं होने से नगर निगम के प्रशासनिक और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय प्रभावित हो रहे हैं.



पहली बैठक की कार्यवाही भी नहीं मिली
विधायक ने यह भी बताया कि 16 अप्रैल को हुई पहली बोर्ड बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) की प्रति अब तक उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि वह बोर्ड के पदेन सदस्य हैं. उन्होंने अपर नगर आयुक्त से आग्रह किया है कि पिछली बैठक की कार्यवाही की प्रति जल्द उपलब्ध कराई जाए और मानगो नगर निगम बोर्ड की अगली बैठक तत्काल बुलाई जाए, ताकि जनहित और विकास से जुड़े लंबित मामलों पर नियमानुसार निर्णय लिए जा सकें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !